भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी के लखीमपुर खीरी इलाके में एक सिरफिरे शख्स ने अपनी प्रेमिका के साथ कुछ ऐसा किया कि जिसने भी सुना वह दंग रह गया. दरअसल, लड़की के सामने उसके बॉयफ्रेंड ने उससे शादी करने के लिए प्रपोजल ऑफर की लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया।
इसके बाद प्रेमी काफी गुस्से में आ गया. उसने सरिया गर्म करके अपनी गर्लफ्रेंड के गाल पर अपना नाम लिख दिया. उस सिरफिरे का लक्ष्य यह था कि अब वह उसका नाम नहीं भूला पायेगी| प्रेमी ने कहा कि अगर लड़की ने उससे शादी नहीं की तो वह उसकी शादी किसी और से नहीं होने देगा|
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और शिकायत दर्ज की. पीड़िता नाबालिग है. सिरफिरे प्रेमी की तलाश जारी है|यह घटना धौरहरा थाना क्षेत्र में हुई. वह अपने सिरफिरे प्रेमी के डर से एसपी कार्यालय पहुंच कर मामले का खुलासा किया|
यहां पीड़िता ने बताया कि उनके साथ क्या हुआ था और उसने अपनी सुरक्षा का भय सताने लगा है इसलिए उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की | लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने उससे शादी करने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया|
इसके बाद प्रेमी काफी गुस्से में आ गया. उसने उसका हाथ पकड़ा और गर्म लोहे से उसके गाल पर अल्फाबेट अक्षरों में अपना नाम लिखना शुरू कर दिया।
लड़की ने बताया कि वह लगातार दर्द से चिल्ला रही थी, लेकिन कोई नहीं सुन रहा था. बताया जाता है कि उसके प्रेमी के परिवार ने भी प्रेमी का साथ दिया| वहां से पीड़ित भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही| पुलिस ने जांच की और पाया कि पीड़िता एक नाबालिग थी।
जिसके बाद पुलिस उस सिरफिरे की तलाश कर रही है| हालांकि वह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस संबंध में पुलिस का कहना है नाबालिगों की शिकायत पर संबंधित विभाग में मामला दर्ज कर लिया गया है| आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

