भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर पुलिस को आलू से भरी वैन में छुपाकर ले जाया जा रहा 50 लाख रुपए का कैश मिला है |जानकारी के मुताबिक रात्रि में पुलिस द्वारा महासमुंद तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी तभी वैन ओडी 02 सीएफ 5591 में ओडीसा के ढेंकानाल निवासी ड्राइवर प्रताप प्रधान को देखा गया गाड़ी को रुकवाकर चेकिंग किया गया तो उन्हें बक्से में छिपे करीब पचास लाख रुपये मिले।
चूंकि इस पैसे का कोई वैध दस्तावेज नहीं था, इसलिए इसे सीआरपीसी की धारा 102 के तहत जब्त कर लिया गया और आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया। पुलिस की जांच जारी है. बता दे की राज्य/जिले के बाहर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में चेक पोस्ट, एसएसटी एवं उड़नदस्ता के माध्यम से पुलिसिंग अभियान चलाकर सतत निगरानी रखी जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौड़, टीआई एलन सत्येन्द्र श्याम, पुलिस अधीक्षक ऋषि पटेल के अलावा गिरधर प्रजापति एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW

