भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बैंक के ATM कार्ड चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है| एक शातिर चोर विभिन्न शहरों में बैंक कार्ड चुराने और एटीएम से पैसे निकाल कर ऐश कर रहा है|
मामले का खुलासा तब हुआ जब संबंधित किसान और हितग्राही ने बैंक जाकर मैनेजर को बताया कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं. तब पता चला कि तीन साल पहले जारी किया गया एटीएम कार्ड खाताधारकों को जारी ही नहीं किया गया था। चोर ने खाताधारक का एटीएम कार्ड बैंक से चुरा लिया गया था |
विडियो देखे -
यह पूरा मामला बेमेतरा के बेरला शाखा स्थित जिला सहकारी बैंक का है. जहां हाल ही में एक चोर ने एक रात बैंक में घुसकर एटीएम कार्ड चुरा लिया। जब बैंक मैनेजर ने देखा कि सामान बिखरा हुआ है तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी|
यह भी पढ़े - भगवान राम के तस्वीर वाली प्लेट में बिरयानी बेच रहा था शख्स , लोगों में गुस्सा , पुलिस ने किया गिरफ्तार...
उस समय बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी नहीं थी कि बैंक के एटीएम भी चोरी हो गए। पीड़ित किसान और बैंक खाताधारक ने बेरला थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। बैंक मैनेजर ने पुलिस को पूरी चोरी की वीडियो रिकॉर्डिंग दी| लेकिन एक सप्ताह बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है|
घटना को लेकर खाताधारकों ने बैंक मैनेजर पर नाराजगी जताई और कहा कि तीन साल पहले जब हमारा एटीएम कार्ड बनकर तैयार हो गया तो उन्होंने हमें जारी नहीं किया. यह बैंक की लापरवाही है. अब बैंक का काम सवालों के घेरे में है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

