भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, गृह मंत्रालय द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर बढ़ते हमलों को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया है. जिसके मुताबिक अब ED अधिकारियो की सुरक्षा को देखते हुए कई शहरों में ईडी दफ्तरों के बाहर CISF के जवान तैनात किया जायेगा|
गृह मंत्रालय ने ED अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया। सूत्रों ने कहा कि सीआईएसएफ को जल्द ही कोलकाता, रांची, रायपुर, जयपुर, जालंधर, कोच्चि और मुंबई में ईडी कार्यालयों से तैनात किया जा सकता है।
सीआईएसएफ एकमात्र केंद्रीय अर्धसैनिक बल है जो नियमित रूप से सुविधा के मुताबिक प्रतिष्ठानों के बाहर तैनात किया जाता है। जिनमे हवाई अड्डों, सबवे और कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय हैं। इसके अलावा, कई वीवीआईपी को सीआईएसएफ कवर दिया गया है। इनमें मुकेश अंबानी समेत कई बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हैं।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

