CG : दोस्त के साथ सड़क पर खड़ी थी सेल्स गर्ल युवती , तभी लोडिंग वाहन ने लिया चपेट में युवती की हुई मौत...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बिलासपुर में एक ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़ी एक लड़की को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लड़की निजी संस्थान में सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थी। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। 


यह भी पढ़े - CG न्यूज़ : बहु पर गन्दी नीयत रखने वाले पिता को बेटे ने करंट देकर उतारा मौत के घाट, मृतक की दूसरी पत्नी के संदेह के बाद पुलिस ने किया PM तब जाकर मामले का हुआ खुलासा

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी ड्राइवर अपनी कार से सड़क के किनारे खड़ी एक लड़की को टक्कर मार रहा है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है|

जानकारी के मुताबिक सीपत जिले के ग्राम सेलर निवासी संतोष केंवट मजदूर है। १२ वी की पढ़ाई के बाद उनकी बेटी सौम्या उर्फ ​​सौम्या केंवट (20) एक निजी संस्थान में सेल्स गर्ल के रूप में काम कर रही थी। वह हरदीडीह में अपनी सहेली के घर पर रह रही थी|

यह भी पढ़े - दुर्ग ब्रेकिंग : 15 हजार की भीड़ के साथ नामांकन भरने पहुंचेगे दुर्ग भाजपा लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल, CM साय सहित दिग्गज रहेंगे मौजूद...

रविवार सुबह किशोरी काम पर गई थी। दोपहर करीब 12 बजे वह खमतराई चौक स्थित एक स्कूल के पास अपने परिचित युवक से बात करने के लिए रुकी। उसी समय एक टेंट हाउस को लोडिंग गाड़ी आ गई। मुड़ते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और लड़की के ऊपर चढ़ा दिया |

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा युवक रास्ता भटककर पहुंचा मुरुम खदान , डूबने से हुई मौत...

लड़की को अस्पताल ले जाया गया, और ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर भाग निकला.दुर्घटना के परिणामस्वरूप लड़की के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. जब आरोपी ड्राइवर ने भीड़ देखी तो वह गाड़ी से निकलकर भाग गया|

 दोस्त और अन्य लोग लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गये. लड़की के पिता ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu