CG : मॉल के बार में लड़के-लड़कियों को बेल्ट से बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा , बर्थडे मनाने गए थे युवक युवती डांस को लेकर उपजा विवाद...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : न्यायधानी बिलासपुर के मॉल 36 स्थित तंत्रा बार में युवक-युवतियों के बीच जमकर झड़प हो गई। लड़कों के एक समूह ने लड़के-लड़कियों को बेल्ट से बेरहमी से लात-घूंसों से भी पीटा। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने बार की तलाशी ली तो युवक-युवतियां देर रात तक शराब पीते और डांस करते मिले।


यह भी पढ़े दुर्ग ब्रेकिंग : नागपुर की लेडी डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार , 50 से ज्यादा मामले दर्ज है लेडी डॉन पर , चेकिंग के दौरान कार के बेस ट्यूब से निकला ब्राउन शुगर , 3 अन्य आरोपी भी हुए गिरफ्तार...

 पुलिस ने बार मैनेजर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक एक्शन लिए| वहीं, मारपीट में घायल युवकों के बयान पर मामला पंजीबद्ध किया गया| घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है|

पुलिस के मुताबिक, विवेक कुमार रात्रे पिता हरिश्चंद्र रात्रे जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव का रहने वाला है। वह बिलासपुर से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। 

यह भी पढ़े - भिलाई : फ़र्म में निवेश के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा रुपयों की धोखाधड़ी , पुलिस ने मामला किया दर्ज

14 अप्रैल की शाम वह अपने दोस्तों पूजा देवांगन, संध्या जांगड़े, रोमा रात्रे, प्रवीण दिव्या और दीपक सिंह के साथ अपना जन्मदिन मनाने तंत्रा बार गया था। यहां युवक-युवतियों ने शराब पीकर डीजे पर डांस किया। उसी समय क्लब में मौजूद दूसरे ग्रुप के युवक वहां आ गए और लड़कियों के बगल में डांस करने लगे|

 इसी दौरान इन लोगों ने विरोध किया और उन्हें रोकने लगे. इसी बात को लेकर विवाद हो गया. कुछ ही देर बाद झगड़ा शुरू होकर मारपीट बदल गया. बाद में एक बाउंसर ने हस्तक्षेप किया और विवाद को शांत कराया।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu