CG ब्रेकिंग : फर्जी खबरें फैलाकर लोगों को कर रहा था गुमराह , दोस्तों के साथ हुआ गिरफ्तार , जानिये क्या है मामला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंगेली छ.ग,  यूपीएससी परीक्षा परिणाम 2023 मंगलवार को जारी किए गए। तीन युवकों ने इस परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर फर्जी खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह किया. जब लोगो ने यह खबर सुनी कि उन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, तो लोग उन्हें बधाई देने के लिए उनके पास ताता लग गये। 


यह भी पढ़े दुर्ग ब्रेकिंग : बाबा अंबेडकर की तस्वीर के साथ हुए दुर्व्यवहार के आरोप में महिला टीटीई के खिलाफ FIR दर्ज

लेकिन जब पुलिस को इस झूठ का पता चला तो उन्होंने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की. इस मामले में मनोज कुमार पटेल (30), मुंगेली, राजेंद्र साहू और श्रवण साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक 16 अप्रैल को श्रवण सोनी नामक व्यक्ति के नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। यह संदेश एक तस्वीर के साथ प्राप्त हुआ जिसमें मनोज को यूपीएससी 2023 परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल होना गया। पूछने पर पता चला कि मनोज कुमार सुरीघाट मुंगेली में रहता है|

 जब पटवारी पल्लवी भास्कर से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि मनोज कुमार नामक व्यक्ति सुरीघाट में रहता है।यह जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से एसडीएम मुंगेली को प्राप्त हुई थी| पल्लवी भास्कर ने मनोज कुमार के मित्र राजेंद्र साहू से उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। 

इसमें राजेंद्र साहू ने भी यही बात बोली कि मनोज कुमार 120 रैंक के साथ यूपीएससी के लिए चुने गए है। इसके बाद अधिकारी ने मनोज कुमार से बात की जिसमे मनोज कुमार के यूपीएससी 2023 परीक्षा में 120वीं रैंक के साथ चयन की बात कही|


इसके बाद, जब पल्लवी के माध्यम से मनोज कुमार से संपर्क  वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने की इच्छा व्यक्त की, ताकि वह व्यक्तिगत रूप से मिल सकें और यूपीएससी में अपनी 120वीं रैंक की उपलब्धि की जानकारी दे सकें। 

मनोज कुमार अपने मित्र राजेंद्र साहू और श्रवण सोनी के साथ मुंगेली कलेक्टोरेट परिसर आये और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. मनोज ने यूपीएससी 2023 परीक्षा में 120वीं रैंक हासिल कर वरिष्ठ अधिकारियों के सामने इस बारे में आगे चर्चा की गई|

वरिष्ठ अधिकारियों से मिठाई और सम्मान नहीं लिया| बल्कि मनोज कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अधिक पुरस्कार की अपनी इच्छा प्रदर्शित की। जब अधिकारियों शक हुआ और उससे एडमिट कार्ड मांगा गया तो उसने कहा कि वह उसके घर पर है|

 इसके बाद समर्थ थवाईत नायब तहसीलदार मुंगेली, पटवारी पल्लवी भास्कर और अन्य लोगों के साथ मीडियाकर्मी मनोज कुमार के घर गए। 

घर पर उसने झूठी सूचना दी कि एडमिट कार्ड किसी दूसरे स्थान पर है और नहीं मिल रहा है। करीब दो घंटे तक इंतजार और बातचीत के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास एडमिट कार्ड नहीं है|

बाद में जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपनी गलती स्वीकार की |वह अपने दोस्तों राजेंद्र और श्रवण सोनी के साथ कलेक्टर कार्यालय गया और वहां मौजूद अधिकारियों और अन्य लोगों को यूपीएससी परिणाम के बारे में गलत जानकारी दी।

 जब 16 अप्रैल को नतीजे घोषित हुए तो किसी और का नाम देखकर उसने अपने दोस्तों, परिवार, अधिकारियों और अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए ये सब खेल खेला| जिसके बाद तीनो युवको पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया |

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu