भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पंजाब के लुधियाना में हुई इस घटना से प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया. एक आईएएस अधिकारी के पति के करतूतों की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है|
यह भी पढ़े -केक लाया मौत : 10 साल की बच्ची ने जन्मदिन पर ऑनलाइन आर्डर किया था केक , केक खाने से हुई मौत...
बता दे की ये जनाब होटल में विदेशी महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़े गए. फिलहाल लुधियाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) के तहत मामला दर्ज कर फिलहाल इस मामले में आगे की जांच कर रही है
जानकारी के मुताबिक लुधियाना थाना डिवीजन 5 पुलिस को सूचना मिली थी कि सराभा नगर के एक होटल में SEX रैकेट चलाया जा रहा है| यहां के लोग अक्सर स्थानीय और विदेशी लड़कियों के साथ समय बिताने यहाँ आते हैं। फर्जी आईडी वाले लोगों को कमरे भी किराए पर दिए जाते हैं।
पिछले शुक्रवार को पुलिस को रहवासियों से सूचना मिली कि एक शख्स विदेशी लड़की के साथ होटल में आया हुआ है|
बाद में, आधी रात में पुलिस ने लुधियान में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के ठीक बाहर एक होटल पर छापा मारा। वहां से दो पुरुष और दो महिलाओं को अनुचित स्तिथि में पाया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया|
पूछताछ में पता चला कि उनमे से एक व्यक्ति की पत्नी पंजाब आईएएस अधिकारी है। पुलिस ने उन्हें फोन कर मामले की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है|
यह भी पढ़े - प्रेग्नेंट महिला की कर दी नसबंदी, जिंदगी और मौत से जूझ रही है महिला , हालत नाजुक, सरकारी अस्पताल का मामला...
यह भी पढ़े - बेटे की लव मैरिज से नाराज पिता ने पोती को डेम में धक्का देकर उतारा मौत के घाट....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

