भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पंजाब के पटियाला में एक 10 साल की बच्ची का जन्मदिन ही उसका अंतिम दिन साबित हुआ |परिवार का दावा है कि बच्ची ने अपने जन्मदिन पर काटा |
यह भी पढ़े - बेटे की लव मैरिज से नाराज पिता ने पोती को डेम में धक्का देकर उतारा मौत के घाट....
केक खाने के बाद उसकी तबियत ख़राब होने लगी और बच्ची का शरीर ठंडा पड़ गया| अस्पताल ले जाने से पहले ही लड़की की मौत हो गई।
यह भी पढ़े - प्रेग्नेंट महिला की कर दी नसबंदी, जिंदगी और मौत से जूझ रही है महिला , हालत नाजुक, सरकारी अस्पताल का मामला...
लड़की के परिवार ने कहा कि उसके जन्मदिन पर केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था। मौत से कुछ घंटे पहले लिया गया लड़की का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमे केक काटते वक्त बच्ची काफी खुश नजर आ रही थी.
पुलिस ने कहा कि उन्हें इस तथ्य की जानकारी हो गई है. लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि केक कहाँ से आया था| साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. 10 साल की मासूम बच्ची का नाम मानवी था. पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़की के दादा कहते हैं, "हमने शाम 6 बजे ऑनलाइन केक ऑर्डर किया और यह 6:15 बजे आ गया।
सभी ने मिलकर केक काटा और इसका सेवन किया |जिसके बाद घर के सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर आने लगे| मानवी और उसकी छोटी बहन को भी उल्टियां होने लगीं। छोटी बहन द्वारा खाया गया केक उल्टी के जरिए बाहर आ गया।
उन्होंने कहा, ''मानवी को उल्टी भी हुई, लेकिन केक बाहर नहीं आ सका.'' मुंह पर दो बार झाग बना। हमें लगा कि यह हल्की उल्टी है| इसके बाद सब ठीक हो जायेगा| फिर वह सो गयी कुछ देर बाद उठकर वह पानी माँगी और कहा कि उसका गला सूख गया है। उसे बहुत प्यास लग रही है|
फिर वह सो गयी. सुबह करीब चार बजे हमने देखा कि वह ठंडी पड़ी हुई थी. हम उसे अस्पताल ले गये| उधर, डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाई। ईसीजी भी किया| बाद में डॉक्टरो ने कहा कि वह मर चुकी है|
लड़की के दादा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति असंतोष व्यक्त किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है|
यह भी पढ़े -दिल्ली से आये कोच की खिलाड़ी को प्रशिक्षण देते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत...
यह भी पढ़े - शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की हुई मौत , 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया शव....
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

