दुर्ग : प्रशिक्षु IPS के सरकारी बंगले में चोरी , चोरों ने 43800 रुपए का केबल चोरी कर जला दिया फिर कबाड़ी को बेच दिया , धरे गए दोनों आरोपी...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में सीएसपी प्रशिक्षु आईपीएस चिराग जैन के बंगले में कुल कीमत 43,800 की हुई चोरी पकड़ी गई है| पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी खरीदार को नए माल लेकर छोड़ दिया गया।


यह भी पढ़े कई दिनों तक भूखा रखकर मारपीट करते थे ससुराल वाले फिर एक दिन उसकी हत्या कर लाश को रेत में दफ़न कर दिया , दहेज़ की भेंट चढ़ गयी नवविवाहिता...

जानकारी के मुताबिक यह घटना 5 अप्रैल की रात की है. कुछ माह पहले प्रशिक्षु सीएसपी आईपीएस चिराग जैन के बंगले नंबर एफ1. उनके शिफ्ट होने से पहले बंगले की मरम्मत, रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम करवाया जा रहा था| 

4 अप्रैल को बिजली का काम कर रहे इलेक्ट्रीशियन अजय साहू ने अपना काम खत्म किया, बचा हुआ सामान तय जगह पर रखा और अपने घर की ओर चल दिया|

यह भी पढ़े - दुर्ग : भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की , घर में फंदे से लटका हुआ मिला शव , जाँच में जुटी पुलिस..

सीएसपी टीम के कुछ पुलिस जवान भी बंगला नंबर में रुके थे।  अगले दिन जब अजय साहू वहां पहुंचे तो देखा कि 15 बंडल केबल, मशीनें आदि गायब हैं। घटना की जानकारी सीएसपी चिराग जैन को दी गई। इसके बाद इलेक्ट्रीशियन अजय साहू को पद्मनापुर थाने भेजा गया और चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी|

पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी मदद से पुलिस उसका पता लगाने में सफल रही जहां सीएसपी बंगले से चोरी की गई केबल बेची गयी थी। पुलिस को न केवल आरोपी चोर, बल्कि खरीदार भी मिल गया। फिर इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और धारा 457 और 380 के तहत शिकायत दर्ज की|

यह भी पढ़े - भिलाई : दो लोगो ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी अपनी जान , घर पर विवाद के बाद निकला था युवक, जांच में जुटी पुलिस...

आरोपी चोर तांबे के केबल को बेचना चाहते थे, उन्होंने नए केबल को जला दिया, तांबा निकाल लिया और कबाड़ी को बेच दिया। कबाड़ी ने प्रार्थी को नई केबल लाकर बंगले में दे दी। सूत्रों के मुताबिक कबाड़ी का नाम बिटू बताया जा रहा है और उसने यह सामान खरीदा है पुलिस ने उससे नया सामान खरीदकर बंगले का निर्माण कार्य पूरा कराया और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को जाने दिया|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu