भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : फर्रुखाबाद , लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है. इसी बीच चौथे चरण में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। 13 मई को इटा में भी मतदान हुआ, जिसमें एक व्यक्ति के आठ बार मतदान करने का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और आपराधिक शिकायत दर्ज की गई|
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : छग में हुआ भीषण सड़क हादसा, 15 लोगो की मौत ,7 घायल , हादसे के वक़्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे...
एटा जिले के नयागांव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 171-एफ और 419 और आरपी अधिनियम 951 की धारा 128, 132 और 136 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है| इस वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान भी हो गई है. यह शख्स खिरिया पमारान गांव का रहने वाला अनिल सिंह है|
मामला प्रकाश में आने के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को उठाया| फरखाबाद के जिलाधिकारी आयुष चौधरी ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है|
जांच के परिणामस्वरूप दोषी पाए जाने पर उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गंभीर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है|
इस वायरल वीडियो में युवा आठ बार वोट करते दिख रहा हैं| वह मतदान केंद्र पर आया और हर बार ईवीएम का बटन दबाकर बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया इसमें हर बार वीवीपैट के मतपत्र भी दिखाई देती है| बता दे की इस मामले के बाद पूरी मतदान दल के सभी सदस्यों को सस्पेंड करने का भी आदेश दे दिया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

