भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग भिलाई सहित राजधानीवासियों को जल्द ही 100 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है| इलेक्ट्रिक बसों के लिए केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने संचालन के लिए रूट का चयन भी कर लिया है।भिलाई-दुर्ग सहित नया रायपुर तक आम जनों को जल्द ही एसी-ई बसें उपलब्ध होंगी। केंद्र सरकार ने बसों की खरीद, ऑपरेटर और भुगतान के लिए टेंडर भी जारी किये जा चुके है|
आचार संहिता खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है| आचार संहिता समाप्ति के बाद आगे का काम तेजी से किया जाएगा और नागरिक जल्द से जल्द सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। रायपुर नगर निगम इस परियोजना के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
केंद्र से सम्बंधित जो भी निर्देश दिए जा रहे है उनका पालन तत्काल किया जा रहा है | इस रूट पर बसों को प्राप्त करने के लिए एक डिपो स्थापित करने का प्रस्ताव भी विचार के बाद तैयार किया गया और केंद्र को भेज दिया गया|
ई-बसों के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी रायपुर नगर निगम की रहेगी। कंपनी के अधिकारी सभी ई-बसों के सफल संचालन की जिम्मेदारी का निर्वाह करेंगे| बसों की खरीद और अन्य आवश्यक व्यवस्था सहित शेष व्यवस्था का प्लान केंद्र द्वारा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, जिसमें निगम के पास हर बस के लिए फंड होगा|
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : CG में कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलवारो द्वारा गोली मारकर हत्या.....
यदि बस में कोई खराबी पाई जाती है, तो उस धन को खर्च करके ठीक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक यह प्रावधान अगले पांच साल तक प्रभावी रहेगा. वहीं, जिन रूटों पर एक दिन बसें चलेंगी यदि लाभ या घाटा कुछ भी हो बस का संचालन जरुर किया जायेगा | भिलाई, दुर्ग रेलवे स्टेशन , कुम्हारी ,अहिवारा रूट पर यह बस चलेगी |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

