यह भी पढ़े - CG : युवक ने लिव इन पार्टनर की पत्थर से कुचलकर की हत्या , महिला की 8 महीने की बेटी भी है ,घटना के बाद आरोपी फरार....
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जामूल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज किया। घायल बच्चे के पिता परवीन सरदार ने बताया कि वह ऑटो चालक है| बुधवार शाम उन्होंने अपनी गाड़ी घर के सामने खड़ी की थी। अचानक उसने देखा कि गाड़ी में कम उम्र के लड़के बैठे हैं और नशा कर रहे हैं।
वे नशे में हैं और एक-दूसरे के साथ गाली गलौज कर रहे है|इसी बीच प्रवीण सरदार ने आकर लड़कों को डांटा और गाड़ी में बैठने से मना किया | जिससे नाबालिगों का प्रवीण से झगड़ा हो गया। इस मामले में प्रवीण और उसकी पत्नी ने लड़कों को जान से मारने की धमकी दी और उन्हें वहां से भगा दिया|
उस समय तो लड़का वहां से चला गया, लेकिन कुछ समय बाद वह अपने पिता के साथ वहां लौट आया। पिता-पुत्र आये और परवीन सरदार से बहस करने लगे. जब प्रवीण ने गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
जब महिला आगे आई तो आरोपी ने भी आकर उस पर हमला कर दिया। इन लोगों ने प्रवीण को पीटना शुरू कर दिया। प्रवीण के 10 साल के बेटे ने ये सब देखा और अपने पिता को बचाने के लिए आया. जवाब में, 16 वर्षीय लड़के ने अपनी जेब से चाकू निकाला और बच्चे की जांघ में दो बार वार किया। जैसे ही बच्चे का खून बहने लगा तो दूसरा व्यक्ति वहां से भाग गया|
जिसके बाद बच्चे को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिला. बाद में परिजन जामूल थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। दूसरे पक्ष भी शिकायत सुनने की बात सुनकर थाने गये. जामूल पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज की है। जामूल पुलिस ने चाकू मारने की बात से इनकार किया है| लेकिन अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि बच्चे को चाकू मारा गया है और उसका इलाज किया गया है|

