भिलाई में 16 साल के नाबालिग लड़के को एक कमरे में बंधक बनाकर गांजा तस्करों ने मुखबिरी के शक में की पिटाई , विडियो वायरल होने के बाद हुआ मामले का खुलासा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  भिलाई 3 थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां CSEB कॉलोनी में रहने वाले कुछ बदमाशो ने एक 16 साल के नाबालिग लड़के को एक कमरे में बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई की| पिटाई का वीडियो अब सोशल नेटवर्क पर वायरल हो रहा है| सीएसईबी भिलाई 3 कॉलोनी नशेड़ियों का अड्डा बन गया है। 


यह भी पढ़े - CG : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू को रायपुर लाने की तैयारी , पुलिस द्वारा कोर्ट में लगायी जाएगी अर्जी....

यहां कुछ लड़के एक घर में कब्ज़ा कर रहते है|  और वहां भारी मात्रा में गांजा और अन्य नशीला पदार्थ जमा करके बेचते हैं. नशे के काले कारोबार में शामिल इन आरोपियों ने क्राइम ब्रांच दुर्ग को शिकायत करने पर युवराज ठाकुर नाम के लड़के को बंधक बना लिया और उसकी बेदम पिटाई की|

यह भी पढ़े -भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने अपने दो दोस्तों को भेजकर करवाया जानलेवा हमला , पुलिस ने आरोपियों का कान पकड़वाकर निकाला जुलुस....

वायरल हुए वीडियो में युवराज ठाकुर एक कमरे में बंधक बना नजर आ रहा हैं. कमरे में तीन-चार लड़के बैठे हैं. लड़का नीचे बिछे गद्दे पर लेटा हुआ है और उसके बगल में युवराज ठाकुर बैठा हैं.  लड़का युवराज को बुरी तरह पीटता है. इसके बाद सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक ने युवराज की जमकर पिटाई कर दी|

यह भी पढ़े - नरसंहार : एक ही परिवार के 8 लोगो की हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी , मानसिक रूप से अस्थिर युवक की 21 मई को हुई थी शादी , पत्नी को सबसे पहले मारा , हत्या का कारण अज्ञात...

 सफेद टी-शर्ट वाला युवक आयुष तिवारी है। आयुष अपने दोस्तों के साथ सीबीएसईबी कॉलोनी में रहता है और वहीं से गांजा बेचता है।  कॉलोनी के कई जर्जर क्वार्टरों पर कब्जा कर लिया है और वहां गांजा रखते है| अगर पुलिस उन्हें पकड़ भी लेती है तो वे गांजा को  लावारिस दिखा देते है जिससे आरोपी नहीं पकड़े जाते| अब इन आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया है| पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाई की बात कही जा रही है|

यह भी पढ़े भिलाई में ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की खुदखुशी , भिलाई नगर और पावरहाउस स्टेशन के बीच की घटना जहाँ ट्रेन के सामने कूदी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी , मृतका की शिनाख्त नहीं....