भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, आज सुबह भिलाई नगर और पावर हाउस स्टेशन के बीच आजाद हिन्द एक्सप्रेस ट्रेन के सामने एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली |बताया जा रहा है की महिला की पहचान नहीं हो सकी है. घटना भिलाई नगर और पावरहाउस स्टेशन के बीच की बताई गई है।
यह भी पढ़े - भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने अपने दो दोस्तों को भेजकर करवाया जानलेवा हमला , पुलिस ने आरोपियों का कान पकड़वाकर निकाला जुलुस....
जानकारी के मुताबिक एक महिला ने आज आज़ाद हिंद एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल महिला को दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में जीआरपी भिलाई ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट चुकी है
ट्रेन दुर्ग स्टेशन से अगले स्टोपेज के लिए रायपुर जाने निकली ट्रेन में एक महिला भिलाई नगर और पावरहाउस के बीच ट्रेन के सामने कूद गई। जब ट्रेन ड्राइवर ने यह देखा तो उसने ट्रेन रोक दी. आत्महत्या के इरादे से ट्रेन के आगे कूदी महिला की सांसें अभी भी चल रही थीं। पायलट और सह-पायलट ने लेटी हुई महिला को ट्रेन की कोच में लिटाया और भिलाई 3 स्टेशन को सूचित किया।
इस सूचना के आधार पर आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट जारी किया गया. एंबुलेंस को भी बुलाया गया. आज़ाद भारत एक्सप्रेस भिलाई 3 स्टेशन पर रुकी और गंभीर रूप से घायल महिला को उतारकर स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस से दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने कहा कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 45 से 50 वर्ष आंकी गयी है| महिला ने सलवार सूट पहना हुआ था और उसका शव फिलहाल शवगृह में है| इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं

