भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव जिले के चंदिया-गिदारी मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के परिणामस्वरूप, दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
डोंगरगांव पुलिस थाने के अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के मुताबिक कि ग्राम गिदरी निवासी रूपेश कुमार (24) अपनी बाइक (क्रमांक सीजी 07 जेडएस 1449) पर उमरवाही से अपने रिश्तेदार भूमि पटेल (12) और दामिनी पटेल (12) को लेकर वापस अपने घर लौट रहा था|
तभी चंदिया और संबलपुर के बीच एक अंधे मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल को सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक (क्रमांक सीजी 07 जी 0671) संबलपुर निवासी चोवाराम रावते (24) चला रहा था। दोनों मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद सभी सवार सड़क पर गिर गये.
टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी | साथ ही दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी| मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टर ने दोनों साइकिल सवार रूपेश कुमार और चोवाराम रावते को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल दो बच्चियां भूमि और दामिनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में चोट लगी है, हाथ-पैर टूटे हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में भूमि की हालत काफी गंभीर है|
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चोवाराम नशे में था और बाइक को लहराकर चला रहा था| ऐसे में अंधे मोड़ पर बाइक को संभाल नहीं पाया और सामने से आ रही बाइक से टकरा गई. पुलिस ने बताया कि रूपेश कुमार का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार को सौंप दिया गया. चोवाराम का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

