भिलाई के श्रीमंत झा ने एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में जीता गोल्ड , विश्व में तीसरे स्थान पर और एशिया में प्रथम स्थान पर रहे आर्म रेसलर श्रीमंत झा , CM ने दी बधाई....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के पैरा आर्म रेसलर (दिव्यांग पंजा कुश्ती) में भिलाई के श्रीमंत झा ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। श्रीमंत ने यह पदक सशस्त्र बलों के जवानों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमंत को उनकी जीत पर बधाई दी और सोशल मीडिया पर लिखा कि खिलाड़ी ने देश और राज्य को गौरवान्वित किया है|


यह भी पढ़े - दुर्ग : पत्नी ने गैस सिलेंडर न भरने पर अपने पति को टोका , पति ने गुस्से में आकर हंसिये से पत्नी पर कर दिया हमला , महिला की हालत गंभीर , आरोपी गिरफ्तार

विश्व में तीसरे स्थान पर और एशिया में प्रथम स्थान पर रहे आर्म रेसलर श्रीमंत झा ने 2024 एशियन पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 85+ किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा में उन्होंने उज्बेकिस्तान में एशियन पैराआर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 

यह टूर्नामेंट 20 मई को शुरू हुआ था। यहां स्वर्ण पदक जीतने के बाद, श्रीमंत झा ने मोल्दोवा में विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।श्रीमंत झा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्होंने अच्छी तैयारी की है| अब वे आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों पर ध्यान केंद्रित कर रहे है| 

यह मेरे लिए विशेष जीत है.' मैं निश्चित रूप से भारत को फिर से गौरवान्वित करने का प्रयास करूंगा।' बता दे की श्रीमंत छत्तीसगढ़ के भिलाई में रहते हैं। वह पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए कई स्वर्ण पदक जीते है|

यह भी पढ़ेCG : मानसिक रोगी पिता ने 4 साल के बेटे की दे दी बलि , मासुम की गला काटकर की हत्या , वारदात को अंजाम देने से पहले दी मुर्गे की बलि....

श्रीमंत झा अब तक 48 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं. दोनों हाथों में चार अंगुलियों के साथ पैदा हुए 30 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले सितंबर में कजाकिस्तान में विश्व पैरा आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप और पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य और रजत पदक जीते थे।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo