भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर को ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक द्वारा पुणे महाराष्ट्र में बंधक बनाने की शिकायत सामने आई है| ट्रेलर छोड़ने के बदले में कंपनी के अधिकारियों ने 1.70 रुपये की मांग की|
जिसके बाद ट्रांसपोर्टर की शिकायत के पुलिस ने महाराष्ट्र में पीआर लॉजिस्टिक के प्रमुख आदित्य बन्ना के खिलाफ धारा 407 और 385 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 59/बी केएलसी खुर्सीपार निवासी 38 वर्षीय भीम गौतम ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़े -भिलाई : पॉवरहाउस में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला , युवक को गंभीर चोटे....
वादी के अनुसार वह ट्रांसपोर्टर का काम करता है। पिछले महीने उसने फेब्रिकेशन माल को ट्रेलर (सीजी 07 बीए 9376) पर लोड करवाकर मुंबई महाराष्ट्र भेजा और वहां से माल उतारने के बाद 19 अप्रैल को पीआर लॉजिस्टिक्स संचालक ने संपर्क किया और माल पुणे से लोड करने की बात कही|
जब ट्रेलर वहां पहुंचा तो गाड़ी को पार्किंग में खड़ी करवा दी| आरोपी ने गाड़ी को छोड़ने के बदले में 1.70 हजार रुपये की मांग की. चूंकि कोई पैसा नहीं दिया गया, इसलिए गाड़ी को 21 दिनों के लिए जब्त कर लिया गया। फिर वाहन छोड़े जाने के बाद ट्रांसपोर्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

