भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , सुपेला अंडरपास मार्ग खुलने से लोगो में ख़ुशी का माहौल है |सबसे ज्यादा खुश छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के व्यापारियों ने शुक्रवार दोपहर को 21 किलो लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की।
आने जाने वाले वाहनों सहित मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने और ड्राइवरों को सीट बेल्ट पहनने के लिए भी प्रोत्साहित किया| इस दौरान चैंबर के प्रदेश महासचिव अजय भसीन, भिलाई गार्गी चैंबर के अध्यक्ष शंकर मिश्रा और शंकर सचदेव समेत कई व्यापारी मौजूद थे।
गौरतलब है कि सुपेला अंडरपास का निर्माण 16 अगस्त 2022 को शुरू हुआ और 16 मई 2024 को समाप्त हुआ| करीब 21 महीने में यह पूरा हो सका| वाई आकार का यह अंडरपास सुपेला 442 रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया गया था। कुल लागत 32 करोड़ रूपये थी।
सुपेला की ओर भूमिगत मार्ग की लंबाई 140 मीटर है। इस अंडरपास की चौड़ाई और ऊंचाई पास के चंद्र मौर्य और प्रियदर्शिनी कॉम्प्लेक्स अंडरपास ब्रिज से भी ज्यादा है। इससे बड़े वाहनों को गुजरने में आसानी रहेगी|
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने अंडरपास के खुलने पर खुशी जताई और कहा कि आज व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। पुल का निर्माण शुरू होने के बाद सुपेल, दक्षिण गंगोत्री और आकाशगंगा में कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। 21 महीने बाद अंडरपास खुला है और अब कारोबार भी बढ़ेगा |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

