भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी पटना के एक स्कूल के गटर में 4 साल के स्कूली छात्र का शव बरामद हुआ है| परिवार के निशान देही पर बच्चे का शव खोजा गया। मामला पटना के दीघा थाना क्षेत्र के टाइनी टोट एकेडमी स्कूल का है. स्कूल में एक बच्चे का शव मिलने के बाद लोग भड़क उठे है और स्कूल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ करी फिर उन्होंने स्कूल में आग लगा दी|
यह भी पढ़े - सरकारी कर्मचारी हो जाए सावधान : बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारी सीधे होंगे बर्खास्त...
बच्चे की पहचान पॉलसन निवासी शैलेन्द्र राय के 4 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि आयुष ने पढ़ाई पूरी करने के बाद इसी स्कूल में ट्युशन पढ़ता था| गुरुवार को वह रोज की तरह स्कूल गया, लेकिन वापस नहीं आया|
फिर परिजनों ने खोजबीन शुरू की| रात के 3 बजे वह एक स्कूल के गटर से उसका शव निकला। शव मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गयी. इसके बाद भीड़ ने स्कूल के मैदान में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की।
साथ ही घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर दानापुर-गांधी-मैदान हाईवे पर बट्टागंज पेट्रोल पंप के पास आगजनी कर यातायात ठप कर दिया. पुलिस ने स्कूल के कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। इस पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है| सभी स्कूल शिक्षक फरार हो गए है|
गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे आयुष स्कूल गया हुआ था| जब वह शाम 5 बजे तक वापस नहीं लौटा, तो उसके परिवार ने उसकी तलाश की। बच्चे के चाचा ने बताया कि प्रिंसिपल ने पहले तो आयुष के स्कूल नहीं आने की बात कही | इसके बाद वह सीसीटीवी में दिखाई दिया। CCTV के साथ छेड़छाड़ की गई और 10 मिनट का वीडियो हटा दिया गया है| काफी खोजबीन के बाद रात 3 बजे स्कूल के गटर में बच्चे का शव मिला।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

