बस में युवती के साथ गैंगरेप , पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करके शख्स ने दी सूचना , फिर 3 थानों की टीम ने बस का पीछा किया तो देखा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिससे पुलिस भी सन्न रह गयी| कल शाम नशे में धुत एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम में फोन कर कहा की अहमदाबाद से भिंड जा रही बस में दो युवकों द्वारा एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जा रहा है|


यह भी पढ़े - भिलाई : 7 पन्नों को सुसाइड नोट लिखकर पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या , पत्नी से थी अनबन इसलिए तलाक का चल रहा था केस , बच्चो से नहीं मिलने देती थी पत्नी, तनाव में लगाया मौत को गले...

सूचना मिलने के बाद तीन थाने के पुलिस अधिकारी और रात्रि गश्ती पर निकलीं डीएसपी किरण अहिरवाल ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया. बरेठा में पुलिस ने बस को रोक लिया। जब बस की जांच की गई तो पता चला कि सब कुछ झूठ था। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

यह भी पढ़े - CG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार...

जांच के दौरान पता चला कि कॉल करने वाला युवक शराब के नशे में था और कुछ देर पहले एजी ऑफिस पुल पर बस से उतार दिया गया था. हालांकि, जब पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया तो मामला कुछ और ही निकला|

 पुलिस ने बताया कि बस यात्री जितेंद्र भदोरिया भिंड का निवासी है और वह अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। उनका घर ग्वालियर के अर्जुन नगर में है। जितेंद्र अहमदाबाद से भिंड जाना चाहता था। बताया जा रहा है कि बस में चढ़ने से पहले वह शराब के नशे में था. आधी रात बस में जितेंद्र अचानक चीखने-चिल्लाने केबिन पीटने लगा, जिससे बस में सभी 40 बस यात्री  परेशान हो गए | जिसके बाद उसे बस से नीचे उतार दिया गया |

यह भी पढ़े - CG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार...

पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसे रात में अपनी गर्लफ्रेंड की याद आ गयी| बस में उसने अपनी प्रेमिका का जोर जोर से नाम लेकर पुकार रहा था | कल रात सभी यात्रियों ने नाराज होकर उसे एजी ऑफिस के पुल पर उतार दिया| इसके बाद उसने सब्जी विक्रेता से एक सेल फोन माँगा और उसने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके यह झूठी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी जीतेंद्र को गिरफ्तार कर धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग, भिलाई समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा जगहों पर EOW की रेड...

डीएसपी किरण अहिरवाल ने बताया कि बस में सामूहिक दुष्कर्म की झूठी सूचना मिली थी। उसने कहा कि उसने 100 पर कॉल किया और बताया कि दो युवक चलती बस में लड़की के साथ गैंगरेप कर रहे है| मौके पर बस की जांच की गई तो उसमें 40 यात्री सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है| नशे में धुत युवक को बस से उतारने के बाद उसने कंट्रोल रूम को झूठी जानकारी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo