भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देब सिंह शनिवार को भिलाई पहुंचे। इस दौरान वह भिलाई के चर्चित स्पर्श मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और वहां उन्होंने 300 से ज्यादा डॉक्टरों और कर्मचारियों को बीजेपी में शामिल करवाया|
यह भी पढ़े - CG : छोटी बहन को लड़को के साथ बातचीत करने से रोका तो 14 वर्षीय बहन ने भाई की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या.....
इस दौरान के स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दीपक वर्मा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए| बता दे शनिवार को वैशाली नगर कॉलेज के पास मगध तैलिक समाज भवन में सर्व समाज की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश आयोजक शंभू गुप्ता शामिल हुए|
इसलिए, उन्होंने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि दुर्ग से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार विजय बहल की जीत हो। इस दौरान स्पर्श अस्पताल में भाजपा का लोकसभा स्तरीय चिकित्सा सम्मेलन और मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम भी आयोजित किये गये|
कार्यक्रम के दौरान स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर दीपक वर्मा, डाॅ. अंकुर पालगनिया, डाॅ. संजय शर्मा,डाॅ. अखिल मडामे, डाॅ. समीर कठाले, डॉ. हेमंत देवांगन, सत्यम पटेल, राकेश निमजे और अन्य लोकभाजपा में शामिल हो गये। इस दौरान 300 से अधिक स्पर्श के स्टाफ भाजपा में शामिल हुए और प्रदेश अध्यक्ष के हाथों से भगवा गमछा धारण कर बीजेपी में प्रवेश किया|
किरणदेव सिंह ने कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन में पहली बार है कि उन्होंने किसी अस्पताल के कार्यक्रम में इतना समय बिताया है और बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। उन्होंने कहा, यह एक बड़ा अवसर है। स्पर्श डॉक्टर्स और उनके स्टाफ हमारे साथ जुड़े हैं और यह पार्टी के लिए बड़ी बात है|

