भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मेरठ में एक घर से सांप के 40 बच्चे निकलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी| जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी. टीम ने मौके पर पहुंचकर इन बच्चों को रेस्क्यू किया | इसके बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया गया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली. हालांकि, लोगों को अभी भी नागराज परिवार के अन्य सदस्यों से डर सता रहा हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना मेरठ के सरस्वती लोक कॉलोनी की है. जगजीत सिंह का परिवार मकान नंबर c-220. में रहता है. इस कॉलोनी में बच्चे खेल रहे थे तो उन्हें घर की निचली मंजिल पर छोटे-छोटे सांप रेंगते दिखे। बच्चों ने इसकी सूचना घर के बड़ों को दी।
यह भी पढ़े - दुर्ग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला , युवक ने अपनी टी-शर्ट फाड़कर फंदा बनाया था मृतक की शिनाख्त नहीं...
एक बार जब परिवार के लोग वहां पहुंचे और वहां देखा तो उनके होश उड़ गए. अचानक हंगामा मच गया. सूचना स्थानीय निवासियों तक पहुंची। अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दे दी.
वन विभाग की एसडीओ अंशू चावला ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर पहुंची और सांप के बच्चो का रेस्क्यू शुरू किया गया है. वहां से टीम को 28 सांप के बच्चे मिले और उन्हें सुरक्षित वापस ले आए। वहां से बाद में उन्हें जंगल में ले जाया गया और वहां छोड़ दिया गया|
बुधवार को फिर वहां से सूचना आई कि 12 और सपोले और रेंग रहे हैं। इसके बाद टीम दोबारा मौके पर गई और उसे बचाया गया और जंगल में छोड़ दिया। पूरे मामले पर नजर राखी जा रही है| परिवार को सावधान रहने को कहा गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

