दुर्ग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला , युवक ने अपनी टी-शर्ट फाड़कर फंदा बनाया था मृतक की शिनाख्त नहीं...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की शिनाख्त नही हो पायी है| पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है|


यह भी पढ़ेभिलाई के सुपेला में पुराने विवाद को लेकर युवक ने शख्स पर किया कैंची से हमला , पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार..

पुलिस के मुताबिक सरकारी पोल्ट्री फार्म के पीछे पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। सुबह करीब छह बजे एक राहगीर ने पुलिस को फोन किया। युवक ने अपनी टी-शर्ट फाड़कर फंदा बनाया था| 

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. फिलहाल व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के पुलिस स्टेशनों और सीमावर्ती जिलो में पतासाजी की जा रही है। मृतक का पंचनामा कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है|

यह भी पढ़े - CM योगी की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाई , फोटो पर माला पहनाकर पोस्ट कर दी , मौत की खबर सुनकर लोग सकते में , आरोपी की तलाश जारी....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj