ब्रेकिंग : बेमेतरा विस्फोट मामले में न्यायिक जांच के आदेश , साथ ही हादसे में मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा......

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ सरकार ने बेमेतरा जिले के बोरसी गांव में बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है|


यह भी पढ़े नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर हुए गायब , मायके वाले का आरोप ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित.....

CM साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ''बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं | दुर्घटना में मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आदेश दिया गया है|

 घायलों को आवश्यक ईलाज के लिए रायपुर ले जाया गया है। घटनास्थल पर बचाव कार्यों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ेमहंत ने महिलाओं के चेंजिंग रूम में लगवाया सीसीटीवी कैमरा , घाट में नहाकर आने वाली महिलाओ की हर गतिविधि उसमे होती थी रिकॉर्ड, महंत के फ़ोन से था कनेक्ट , मामला दर्ज होने के बाद महंत फरार...