भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के आमानाका इलाके में हुए अंधेक़त्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है| सुरक्षा गार्ड की हत्या पत्नी ने अपने जवान बेटे, भतीजे और दो अन्य लोगों के साथ की थी। हत्या इतनी सुनियोजित थी कि पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में छह दिन लग गए। लेकिन आमानाका पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली और तीन नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया|
24 मई को चंगुराभाठा निवासी 51 वर्षीय कल्याण यादव का शव टाटीबंध पुल के पास नाले में मिला था। कल्याण आमानाका इलाके में एक ट्रक गैराज की दुकान पर सुरक्षा गार्ड था। शव गैरेज से कुछ ही दूरी पर एक जल निकासी नाले में पाया गया। फिर लोगों ने पुलिस को सुचना दी|
पुलिस को शव के सिर और कान पर चोटें मिलीं। आशंका है कि अपराधी ने उस पर किसी धारदार और भारी वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गयी. फिर उन्होंने शव को नाले में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही थी| इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए।
आमानाका पुलिस स्टेशन के प्रभारी दीपेश जयसवाल ने कहा कि कल्याण को अपनी पत्नी और साली के चरित्र पर संदेह था| इस बात को लेकर घर में कई बार बहस भी हुई. इस कारण उसकी पत्नी अपने छोटे बेटे के साथ अलग रहती थी।
मृतक की साली रानी यादव अपने परिवार के साथ भिलाई में रहती है। उनके 22 वर्षीय बेटे आदित्य यादव को जब पता चला कि कल्याण यादव ने उसकी मां के चरित्र के बारे में गलत टिप्पणी की है, तो उसने भी मारपीट की थी| पुलिस को पता चला कि दोनों एक दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे|
पत्नी ने अपने भतीजे आदित्य यादव और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पूरी हत्या की योजना बनाई. इस काम के लिए आदित्य ने खुर्सीपार भिलाई से दो लड़कों को भी बुलाया था. उसने लड़कों को हत्या में सहयोग के लिए 50,000 रुपये देने का वादा किया.
हादसे वाले दिन कल्याण की पत्नी अपने बेटे के साथ फ्लाईओवर पर चढ़ कर वह अपने पति की हत्या होते देख रही थी आरोपियों ने चाकू और पत्थर से वार कर कल्याण की हत्या कर दी. फिर उन्होंने उसके शव को नाले में फेंक दिया और भाग गए। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच की और मृतक की पत्नी रोहिणी और आदित्य यादव ,तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया.

