हैवानियत की हदे पार : 6 महीने की गर्भवती महिला के साथ रेप फिर पत्थरों से कुचलकर कर दी हत्या , गर्भस्थ शिशु की भी मौत , शव बरामद होने तक जंगली जानवरों ने शव को नोंच डाला...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में लापता महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| आरोपी ने महिला के साथ पहले बलात्कार किया इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गयी| बता दे की मृतक महिला छह महीने की गर्भवती थी जिससे उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई.


यह भी पढ़ेब्रेकिंग न्यूज़ : राजनांदगांव ब्लास्ट का हुआ पर्दाफाश , दुश्मनी का बदला लेने के लिए किया था विस्फोट , हाथ में बनवाये थे दुश्मनों के नाम के टैटू...

मिडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाने से एक व्यक्ति ने 27 अप्रैल को अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना दी थी. इस महिला के पति ने संदेह जताया था कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी को ले गया है. पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू की। 

इसी बीच 29 अप्रैल को पुलिस को थाना क्षेत्र के एक पहाड़ी के पास एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला| जब पुलिस ने शव बरामद किया तब तक वह करीब 40 घंटे  पुराना हो चूका था| शिकायतकर्ता से संपर्क करने और शव की पहचान करने के बाद पता चला कि बरामद शव उसकी पत्नी के थे|

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया |सघन पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म करने और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| जांच के बाद पुलिस को पता चला कि घटना के वक़्त महिला छह महीने की गर्भवती थी. इसी दौरान इस महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई| जब तक पुलिस शव बरामद करने पहुंची तब तक महिला के शव को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/D5cKtsv0fqRENVW4jqOkNW