जन्म से गूंगा था 6 साल का बच्चा , फिर एक दिन माँ ने बच्चे को मगरमच्छो से भरे नहर में फेंक दिया क्योंकि....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| जहाँ मां की ममता फिर शर्मसार हुई है। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक क्रूर मां ने अपने मासूम बेटे को मगरमच्छ से भरी नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक महिला की अपने पति से किसी मुद्दे को लेकर बहस हुई थी| जिसके बाद गुस्से में महिला ने अपने छह साल के मूकबधिर (गूंगे ) बेटे को मगरमच्छों से भरी नहर में फेंक दिया।


जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय रविकुमार और 26 वर्षीय सावित्री का उनके बेटे 6 वर्षीय विनोद को लेकर विवाद होता था | बच्चा जन्म से ही बोल पाने में असक्षम था| शराब के नशे में पिता रविकुमार अक्सर चिल्लाया करता था की बेटे को मर जाना चाहिए | शनिवार की शाम इसी बात को लेकर इस दंपत्ति के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने जो किया उससे हर कोई हैरान है|पुलिस ने कहा कि नहर काली नदी में बहती है, जहां अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासियों और विविध लोगों की मदद से बच्चे को बचाने के लिए तलाशी अभियान चलाया। शनिवार रात अंधेरा होने के कारण पुलिस इस बच्चे को ढूंढ नहीं पाई। रविवार सुबह पुलिस को बच्चे का शव मिला। 

बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटें और काटने के निशान थे। यह भी पता चला कि एक हाथ गायब था और मगरमच्छ ने बच्चे को नहर में फेंकने के बाद उस पर हमला किया था। स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव बरामद किया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रविकुमार और उसकी पत्नी सावित्री को गिरफ्तार कर लिया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo