75 दिनों से पुलिस को चकमा दे रही 15 साल की नाबालिग को पुलिस ने किया गिरफ्तार , अपने 19 साल के बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता और भाई की हत्या कर शव को टुकड़ो में काटकर फ्रीजर में डाल दिया था, जानिये क्या है पूरा मामला....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने पिता और छोटे भाई की हत्या कर फरार हुई 15 साल की लड़की को 75 दिनों बाद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया है. हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने कहा कि लड़की को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया गया जब वह शहर में संदिग्ध रूप से घूम रही थी। बता दे की दोनों नाबालिगो को ढूंढ पाना पुलिस के लिए भी भारी पड़ रहा था| 


यह भी पढ़े आर्मी जवान की पत्नी के साथ उसके बच्चो के सामने 4 लोगो ने किया गैंगरेप, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित....

डोभाल के मुताबिक, पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी 19 वर्षीय मुकुल सिंह के साथ हरिद्वार आई थी। लड़की ने यह भी कहा कि उसने मुकुल की मदद से यह अपराध किया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली लड़की ने अपने पिता की हत्या कर दी क्योंकि उसे पास में रहने वाले मुकुल के साथ उसका रिश्ता मंजूर नहीं था। पुलिस ने कहा कि लड़की के भाई ने उसे अपने पिता की हत्या करते हुए देखा और फिर लड़की ने अपने भाई की भी हत्या कर दी। 

यह भी पढ़े - महिला को घर के लिए चाहिए थी नौकरानी तो पति की करवा दी दूसरी शादी , मामला जानने के बाद दूसरी पत्नी के उड़े होश , शिकायत दर्ज....

बाद में बेटी और मुकुल ने अपने पिता और भाई के शव के टुकड़े-टुकड़े कर फ्रीजर में रख दिए. इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गये. लड़की ने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या की योजना उसके प्रेमी ने बनाई थी। डोभाल ने कहा, लड़की को मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुकुल की तलाश जारी है, जो अभी भी फरार है. लड़की के पिता और भाई की 15 मार्च को हत्या कर दी गई थी और लड़की और मुकुल तब से फरार हैं।

यह भी पढ़े - दुर्ग : पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा सुनने आए एक भक्त की लू से हुई मौत, अस्थायी स्वास्थ्य शिविर में लगभग 80 लोगों का इलाज किया गया...

आपको बता दें कि मृतक राजकुमार विश्वकर्मा रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अपनी बेटी और बेटे के साथ यहां रहते थे। जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि 15 मार्च को, विश्वकर्मा के भाई को उनकी बेटी का एक वॉयस मैसेज मिला|

 जिसमें कहा गया कि उसके 19 वर्षीय पड़ोसी ने उसके पिता और भाई की हत्या कर दी है। मैंने इसकी सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस घर में घुसी तो देखा विश्वकर्मा और उनके बेटे की हत्या कर दी| पिता-पुत्र की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

यह भी पढ़े-CG : वासना में अंधे 75 साल के बुजुर्ग ने देर रात 72 साल की पत्नी से की संबंध बनाने की मांग , मना करने पर उतारा मौत घाट....

घटना के बाद से प्रिंस विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि राजकुमार विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी मुकुल सिंह नाम के लड़के के साथ भाग गयी है. आरोपी मुकुल सिंह के दो बैंक खाते हैं, लेकिन उनमें ज्यादा पैसे नहीं थे|

 लेकिन विश्वकर्मा की बेटी अपने पिता का डेबिट कार्ड और मां के गहने लेकर भागी थी| अब तक दोनों ने अलग-अलग शहरों में जाकर इस डेबिट कार्ड से पैसे निकाले हैं. जिस शहर से पैसे निकाले गए, वहां उसने फोन बंद कर दिया।  नए स्थान पर पहुंचने के बाद फ़ोन फिर से चालू हो जाता था

शुरुआत में पुलिस ने उन पर नज़र रखने के लिए उनके बैंक खाते खुले रखे, लेकिन जब उन बैंक खातों में जमा पैसे भी ख़त्म हो गए, तो पुलिस ने उन खातों को फ़्रीज़ कर दिया। पुलिस को यह भी पता चला कि राजकुमार विश्वकर्मा के बैंक खातों की जांच करने पर पता चला कि हत्या के बाद पहले चार दिनों में उनकी बेटी 15 मार्च से 18 मार्च के बीच अपने यूपीआई खाते से 1 लाख 28 हजार रुपये निकाले। 

लेकिन यह पैसा बार-बार अलग-अलग जगहों पर रहने पर खर्च हो गया और इससे मुकुल और उसकी प्रेमिका की परेशानी बढ़ गई। पुलिस ने आखिरकार नाबालिग को हरिद्वार से पकड़ लिया और गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस घटना का मुख्य आरोपी मुकुल सिंह अब भी फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है