CG : वासना में अंधे 75 साल के बुजुर्ग ने देर रात 72 साल की पत्नी से की संबंध बनाने की मांग , मना करने पर उतारा मौत घाट....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : वासना में अंधा व्यक्ति कब क्या करेगा इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। हम अक्सर सुनते हैं कि लोगों को इसलिए मार दिया गया क्योंकि वे अपनी हवस की इच्छाएँ पूरी नहीं कर सके। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में सामने आया, जहां 75 साल के एक शख्स ने 72 साल की पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पीएम के लिए सौंपकर आगे की कार्रवाई कर रही है|


यह भी पढ़े - महिला को घर के लिए चाहिए थी नौकरानी तो पति की करवा दी दूसरी शादी , मामला जानने के बाद दूसरी पत्नी के उड़े होश , शिकायत दर्ज....

मिडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, अभनपुर के सतपारा गांव में जहां रहने वाले एक 75 साल के बुजुर्ग ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी. बताया गया कि आरोपी ने देर रात अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की, लेकिन मृतका ने इनकार कर दिया। पत्नी के संबंध बनाने से इनकार करने से नाराज बुजुर्ग ने फावड़े से उसके सीने पर जोरदार वार कर उसकी हत्या कर दी|

यह भी पढ़े - घर में मिले सांप के 40 बच्चे , इलाके में फ़ैल गयी सनसनी , वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा फिर भी परिवार को सता रहा है डर....

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि किसी पति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने शारीरिक सम्बंध  करने से इनकार कर दिया| पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पति ने उसे सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसने सेक्स करने से इनकार कर दिया था| वासना में डूब चुके इंसान को यह भी नहीं पता की वह कि वो क्या कर रहा है|