महिला को घर के लिए चाहिए थी नौकरानी तो पति की करवा दी दूसरी शादी , मामला जानने के बाद दूसरी पत्नी के उड़े होश , शिकायत दर्ज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मूल रूप से बिहार के रहने वाले इस जोड़े को अपने दिल्ली स्थित घर में काम करने के लिए एक परमानेंट नौकरानी की जरूरत थी। फिर महिला ने अपने पति की शादी दूसरी लड़की से कर दी और चार दिन बाद उस आदमी ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जब उसने अपने पति को उसकी पहली पत्नी के साथ देखा तो उसके बारे में पूछा। तब उस आदमी ने कहा कि यह मेरी पहली पत्नी है और फिर यह सब स्पष्ट हो गया। 


यह भी पढ़े ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग में हुआ बड़ा हादसा , 27 फीट ऊंची निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्ट्रक्चर ढहकर गिरा , 13 मजदूर नीचे दबे...

शादी के 20 दिन बाद दूसरी पत्नी दिल्ली से वापस लौटी और मंगलवार को महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पीड़िता का दावा है कि उसके साथ धोखे से शादी हुई है| मेरे पिता घर चलाने के लिए रिक्शा चलाते हैं। जब उन्होंने एक गरीब परिवार की लड़की देखी तो उन्होंने हमसे शादी कर ली. दिल्ली आकर उसने कहा कि मैंने तुम्हें घर की नौकरानी बनाने के लिए तुमसे शादी की है।

यह भी पढ़े - भिलाई के सुपेला में पुराने विवाद को लेकर युवक ने शख्स पर किया कैंची से हमला , पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार..

जगदीशपुर थाने के सेनो गांव निवासी संजय रविदास की बेटी काजल की शादी 2 मई को हिंदू रीति-रिवाज के साथ मुंगेर के खड़गपुर निवासी हीरालाल दास से हुई थी. 4 मई को काजल और हीरालाल दिल्ली पहुंचे। एक-दो दिन तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद हीरालाल दास अपनी पहली पत्नी संगीता देवी के साथ उठना-बैठना शुरू कर दिया|

यह भी पढ़े दुर्ग में युवक का शव पेड़ से लटका मिला , युवक ने अपनी टी-शर्ट फाड़कर फंदा बनाया था मृतक की शिनाख्त नहीं..

जब दूसरी पत्नी काजल ने उससे पूछा तो हीरालाल ने कहा कि वह उसकी पत्नी है। तुम उसकी सौतन हो. हमने तुमसे नौकरानी के लिए विवाह किया। रहना है तो रहो, नहीं तो चले जाओ. जब दूसरी महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। फिर उसे वहां से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद काजल दिल्ली से भागलपुर पहुंची और महिला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की|

यह भी पढ़ेघर में मिले सांप के 40 बच्चे , इलाके में फ़ैल गयी सनसनी , वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा फिर भी परिवार को सता रहा है डर....

पीड़िता काजल ने बताया कि शादी के बाद वह मुझे दिल्ली ले गया. वहीं उनकी पहली पत्नी थी| जो एक निजी बैंक में मैनेजर के पद पर काम करती थीं। पहली बीवी संगीता ने कहा कि हमने तुमसे शादी इसलिए करायी ताकि तुम नौकरानी बनकर रहो| रहना है तो रहो नहीं तो यहाँ से चले जाओ विरोध करोगी तो जान से मार देंगे| इस मामले को लेकर फिलहाल पुलिस में फिलहाल मामला दर्ज किया गया है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj