हादसे का खौफनाक मंजर , श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में लगी आग 8 यात्री की जिन्दा जलकर मौत , 24 झुलसे , मथुरा और वृन्दावन के दर्शन करके लौट रहे थे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के नूह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक कुंडली मानेसर पलवल हाईवे पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक बस में अचानक आग लग गई. आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बस मलबे में तब्दील हो गई. इस घटना में बस में सवार आठ यात्री जिंदा जल गए और 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से झुलस गए. लोगों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल ले जाया गया.


यह भी पढ़े - भिलाई में डेम घुमने गयी पत्नी को स्कूटी की चाबी देने गए युवक की अज्ञात शख्स ने गले में धारदार हथियार से किया वार , युवक की हालत गंभीर, डॉक्टरों का कहना - यदि मेन नस कट जाती तो बचाना मुश्किल.....

श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस घटना का शिकार हुए लोग चंडीगढ़ और पंजाब के रहने वाले थे. जो मथुरा और वृन्दावन के दर्शन करके लौट रहे थे। बस में करीब 60 लोग सवार थे. इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. बस जब नूह जिले के तावडू कस्बे के पास कुंडली मानेसर पलवल राजमार्ग पर पहुंची तो अचानक आग लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई.

यह भी पढ़े दुर्ग में ऑटो चालक की गुंडागर्दी , ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन गए खुर्सीपार के दो भाइयो से डबल पैसे वसूले , विरोध करने पर डंडो से बेहोश होने तक पीटा फिर चेन ,पर्स लूट लिए , 2 आरोपी गिरफ्तार.....

बस में सवार सरोज ने कहा, 'इसके बाद मैंने वाराणसी, मथुरा और वृंदावन जाने के लिए टूरिस्ट बस को किराये पर लिया था । हम सभी लुधियाना और चंडीगढ़ से आए थे और सब रिश्तेदार है| अचानक हमने बस के पीछे आग की लपटें देखीं पर ड्राईवर को इसका पता नहीं चला |

स्थानीय लोग घटना के वक़्त खेतों में काम कर रहे थे| देर रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने देखा कि एक चलती बस में आग लगी हुई है। बस के पिछले हिस्से से आग की तेज लपटें निकलीं। ग्रामीणों ने आवाज लगाकर बस चालक से बस रोकने को कहा, लेकिन बस चालक ने उनकी बात अनसुनी कर दी। तभी एक युवक ने मोटरसाइकिल से बस का पीछा किया और बस के आगे अपनी साइकिल लगाकर बस को रुकवाया।

ग्रामीणों ने आग बुझाने और बस में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की. इस बीच, ग्रामीणों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा. दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस आग में झुलसे लोगों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से क्षेत्रीय अस्पतालों में पहुंचाया गया|इस हादसे में 8 लोगों की मौत, करीब 24 झुलस जाने की खबर सामने आई है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo