कुरकुरे खाने की शौकीन पत्नी के लिए एक दिन पति कुरकुरे लाना भुला , पत्नी घर छोड़कर चली गयी तथा पति के खिलाफ पुलिस में कर दी शिकायत , मामला तलाक तक पहुंचा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के आगरा में एक हतप्रभ करने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 रुपये के कुरकुरे का पैकेट नहीं मिलने पर एक महिला नाराज हो गई. पति का कहना है कि उसकी पत्नी हर दिन कुरकुरे खाने की आदी है| रोज कुरकुरे मंगवाती है| मैं रोज-रोज कुरकुरे लाते-लाते थक गया हूं। वहीं कुरकुरे न मिलने से नाराज  महिला ने पुलिस से अपने पति की शिकायत कर दी|


यह भी पढ़े रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या , मृतक ने महादेव सट्टा के कर्जदार को 10 लाख दिए थे उधार , पैसे मांगने पर जान से मारने की दी जा रही थी धमकी तंग आकर उठाया खौफनाक कदम....

पुलिस ने अब इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र को भेज दी है। पति-पत्नी को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग की गयी। दोनों को अगली डेट भी दी गयी है| दोनों में सुलह करवाने की कोशिश की जा रही है साथ उन्हें आपस में बातचीत कर सुलह करने की बात कही गयी है| 

यह भी पढ़े -दुर्ग में हुआ मर्डर , शादी समारोह में गए ने 5 नाबालिगो ने लड़की के विवाद में मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या , सभी गिरफ्तार....

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहगंज थाना क्षेत्र की एक लड़की की शादी सदर थाना क्षेत्र के एक लड़के से हुई. दोनों की शादी 2023 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद वे दोनों खुशी-खुशी रहने लगे। लेकिन महिला की ज्यादा कुरकुरे खाने की आदत के कारण उनके बीच झगड़ा होने लगा|

महिला ने कथित तौर पर अपने पति से हर दिन ऑफिस से घर लौटने पर कुरकुरे का पैकेट लाने की मांग करती| लेकिन एक दिन पति कुरकुरे लाना भूल गया, जिससे उसकी पत्नी नाराज हो गई. इसी बात पर उनके बीच इतना विवाद हो गया की महिला नाराज होकर अपने मायके चली गई। वह डेढ़ महीने से अपनी मां के घर में रह रही है।

हाल ही में एक महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची| जिसके बाद पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र को भेज दिया| परिवार परामर्श केन्द्र के सलाहकार डाॅ. सतीश खिरवार ने कहा कि परामर्श के दौरान लड़के ने बताया कि महिला से 5 रुपये के कुरकुरे को लेकर विवाद हुआ था. जब उसे कुरकुरे नहीं दिए गए तो वह अपने माता-पिता के घर चली गई। काउंसलर ने यह भी कहा कि लड़की कुरकुरे खाने की बेहद शौकीन है | अब अगली डेट पुरुषों और महिला दोनों के लिए दी गई है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo