भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के खुर्सीपार के परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा का अनावरण पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे ने बटन दबाकर किया। इस शुभ अवसर पर ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
प्रतिमा के अनावरण के मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है| इसी शुभ दिवस पर भगवान श्री परशुराम जी का जन्म हुआ था। उन्होंने भगवान परशुराम की कथा का उल्लेख किया।
भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा के अनावरण के बाद न्यू खुर्सीपार स्थित परशुराम चौक से श्री परशुराम धाम तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालु गण शामिल हुए| इसके बाद सभी ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
यह भी पढ़े - CG : बारात में आये युवक मालगाड़ी की चपेट में आये एक की मौत एक के दोनों पैर कटे , युवक की हालत गंभीर...

