भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा (छ.ग) केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी स्टार प्रचारक अमित शाह आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र के कटघोरा में एक आमसभा को संबोधित करेंगे. यह सभा भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के समर्थन में होगी।
इस चुनावी रैली में कई बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की उम्मीद है| इस रैली को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा ने व्यापक तैयारी की है| गृहमंत्री शाह के आगमन को देखते हुए पूरे शहर में जगह-जगह बैनर, तख्तियां ,पोस्टर, फ्लेक्स लगायी गयी हैं|
इस रैली में कोरबा सहित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनेंद्रगढ़ जिले के निवासी भी शामिल होंगे. कोरबा पुलिस ने संभावित भीड़ को देखते हुये कानून प्रवर्तन और पार्किंग की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए एक रूट प्लान तैयार किया है। इस मानचित्र में वह हेलीपैड, सभा स्थल और पार्किंग स्थल दिखाकर आम लोगों को सहयोग करने की अपील की है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

