भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई स्टील प्लांट में बसे टाउनशिप के लोगों के लिए जरुरी खबर है। कल 21 मई से केवल एक बार जलापूर्ति होगी। पहले दिन में दो बार पानी की आपूर्ति की जाती थी | लेकिन मरोदा जलाशय में पानी की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया|
मिडिया रिपोर्ट्स के जानकारी के आधार पर भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के जन अभियांत्रिकी अनुभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया. ग्रीष्म ऋतु के अनुरूप पूर्व में दो पाली सुबह एवं एक पाली शाम को जल प्रदान किया जाता था।
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : छग में हुआ भीषण सड़क हादसा, 15 लोगो की मौत ,7 घायल , हादसे के वक़्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे...
इस दौरान प्रबंधन को पता चला कि मरोदा जलाशय -2 में अब पर्याप्त पानी नहीं है। इसलिए 21 मई से सुबह केवल एक बार जलापूर्ति की जाएगी। शाम में पानी की आपूर्ति नहीं की जायेगी|
आपको बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट के निर्माण में काफी पानी की जरूरत होती है. इसी वजह से बीएसपी प्रशासन ने मरोदा में दो बड़े जलाशयों का निर्माण कराया है|
यह भी पढ़े - 1 शख्स ने 8 बार किया वोट , इंटरनेट पर वायरल हुआ विडियो , युवक हुआ गिरफ्तार , चुनाव आयोग ने पूरी मतदान दल के सदस्यों को किया सस्पेंड....
वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र के मरोदा जलाशय-2 की जल भंडारण क्षमता कम होती जा रही है। चूँकि यह जल आपूर्ति मानसून के मौसम तक चल सके इसलिए जल आपूर्ति एक समय तक ही सीमित किया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

