भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कुछ दी पहले कोलकाता में ईलाज कराने आये बांग्लादेशी सांसद की हत्या कर दी गयी थी | अब बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अनवर अजीम अनार की हत्या मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। बताया जाता है कि इस हत्या में एक कसाई भी शामिल था. कसाई को पश्चिम बंगाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है| एक कसाई ने बांग्लादेशी विधायक के शरीर की चमड़ी उतारकर उसे कीमा जैसे टुकड़ों में काट दिया था|
कसाई की पहचान 24 वर्षीय जिहाद हबलदार के रूप में की गई। वह एक अवैध अप्रवासी है और मुंबई में रहता है और उसके पिता जोयनल हबलदार बांग्लादेश के खुलना में रहते हैं। जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि हत्याकांड से दो महीने पहले कसाई को मुंबई से कोलकाता लाया गया था.
इस काम के लिए उन्हें बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक अख्तरोज़ ज़मान से कमीशन मिला, जो बांग्लादेश सांसद का मित्र था। जिहाद ने अन्य 4 बांग्लादेशी नागरिकों के साथ मिलकर सांसद की हत्या उनके फ़्लैट में कर दी गयी थी| हत्या के बाद उनकी पहचान मिटाने के लिए शव की खाल उतार दी गई, शव के छोटे छोटे टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग पैकेट में भरकर कलकत्ता के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया गया।
पुलिस अब आरोपियों को उसके बयान दर्ज करने के लिए बारासात कोर्टहाउस भेज रही है। फिर उसे सांसद के शरीर के विभिन्न अंगों को बरामद करने के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इस मामले में हनी ट्रैप का एंगल भी सामने आया है| वही उसे कोलकाता लेकर आई थी| और हत्या के बाद वापस बांग्लादेश चली गयी| उस महिला ने कथित तौर पर सांसद से उस अपार्टमेंट में जाने के लिए कहा जहां शव के टुकड़े किये गये थे|
बताना चाहेंगे कि बांग्लादेश पुलिस ने पहले इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और हत्याकांड का पूरा खुलासा किया है। पता चला कि अजीम की हत्या उसके एक दोस्त ने कलकत्ता में कर दी थी। उन्होंने अनवर अजीम को कलकत्ता में अपने अपार्टमेंट में बुलाया, जहां उनकी हत्या कर दी गई।
बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य अनवर अजीम ने इलाज के लिए 12 मई को भारत की यात्रा पर थे| यहां उन्होंने पहले दो दिन अपने एक दोस्त के घर पर बिताए, जिसके बाद इलाज के लिए वह घर से निकल गए और फोन पर कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं।
हालाँकि, तब से वह गायब थे| तभी उनकी हत्या की खबर आई। उसकी हत्या की साजिश रचने वाला अख्तरुज्जमां उसका पुराना दोस्त और बिजनेस पार्टनर था. वह उनसे पुराने झगड़े का बदला लेना चाहता था।कहा जा रहा है की 100 करोड़ लेनदेन का मामला था | मृतक ने उससे बिना पूछे 100 करोड़ टका की धोखाधड़ी की थी इसलिए उसने अनवारुल अजीम की हत्या की साजिश रची.
आरोपी अख्तरुज्जमां अमेरिकी और बांग्लादेशी नागरिक हैं और इस काम के लिए अमेरिका से भारत और बांग्लादेश आए थे. उसने और उसके साथियों ने कलकत्ता में एक संसद सदस्य की हत्या की साजिश रची। इस हत्या में अमानुल्लाह अमान, सियाम जिहाद, फैसल शाजी और मुस्तफियाज भी शामिल थे. हत्या में अख्तरुज्जमां की प्रेमिका भी शामिल थी. वे सभी एक के बाद एक भारत आये
बताया गया है कि आरोपी अख्तरुज्जमां ने हत्या के लिए ₹5 करोड़ देने का वादा किया था। कुछ पैसे वह पहले ही दे चुका है| इस मामले में बांग्लादेश पुलिस ने अमान को गिरफ्तार कर लिया है और उसके अलावा दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

