दुर्ग : आंधी तूफ़ान से बीच स्कूटी से जा रही युवती पर होर्डिंग का फ्लेक्स उड़कर गिरा , फिसलकर गंभीर रूप से हुई घायल , विडियो देखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग. हाल ही में मुंबई में भारी तूफान और बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर 100 फीट ऊंची और 250 टन वजनी लोहे की होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई थी| इस घटना के बाद सभी शहरों में होर्डिंग की जांच के निर्देश दिए गए| 


यह भी पढ़े CG : शादी की पहली रात चकमा देकर भाग गयी लुटेरी दुल्हन , 2 लाख रूपये देकर लड़के वालो ने की थी शादी , जानिए क्या है मामला....

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार शाम आई आंधी और बारिश के कारण राजेंद्र पार्क चौक के पास एक मकान की छत पर लगा होर्डिंग का फ्लेक्स हवा से उड़कर नीचे सड़क पर स्कूटी चला रही एक लड़की पर जा गिरा। दुर्घटना के परिणामस्वरूप, लड़की को गंभीर चोटें आईं और अब उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पीछे सड़क पर कोई बड़ा वाहन नहीं था, नहीं तो युवती की जान भी जा सकती थी|

विडियो देखे - 


बता दें कि शहर में होर्डिंग की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पहले से स्थापित फ्लेक्स का ठीक से जाँच नहीं किया गया है| परिणामस्वरूप, जिन स्थानों पर होर्डिंग लगे हैं, उनकी जर्जर हालत के बावजूद तूफान के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा अभी भी बना हुआ है।

 राजेंद्र पार्क में हुई घटना को देखकर लोगों में गुस्सा है. लोगों का कहना है कि खराब हो चुके फ्लेक्स बैंड को हटाया जाना चाहिए। बड़े प्रारूप वाली लचीली फिल्मों को चिपकाते समय भी विशेष सावधानी की आवश्यकता होती है।

यह भी पढ़े हत्या कर, शव की चमड़ी निकली फिर शव को छोटे छोटे टुकड़ो में काटकर पैकेट में भरकर अलग अलग जगह फेंक दिया , बिजनेस पार्टनर और दोस्त ने अपने ही सांसद दोस्त से ऐसा बदला लिया की सुनकर रुंह कांप जाएगी.....

हालाँकि इस मामले में निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर ने कुछ दिन पहले होर्डिंग एडवरटाइजमेंट करने वाले लोगों की बैठक ली थी और उन्हें सुरक्षा का ध्यान रखने का आदेश भी दिया गया था|

राजेंद्र पार्क का मामला उनके संज्ञान में आया है| घटना होने पर होर्डिंग संचालक से संपर्क कर जवाब मांगे जाने की बात सामने आई है| साथ ही निगम कमिश्नर ने लापरवाही की जांच की बात भी कही है उसी आधार पर कार्रवाई की जायेगी|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo