भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के बांसवाड़ा, पाटण जिले से एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है| जहाँ आरोपियों ने बर्बरता की हदे पार कर दी जिसके मुताबिक आरोपी ने ढाई महीने पहले 16 साल की नाबालिग का अपहरण कर उसे अपने साथ ले गए और उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था|
हालाँकि पहले कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गयी थी|जब उसकी हालत बिगड़ गई तो आरोपी उसे गंभीर हालत में उसके पिता के घर छोड़कर भाग गया। इसके बाद नाबालिग को कुशलगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के लिए बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया। इस बीच सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई|
पाटन पुलिस अधिकारी राम स्वरूप ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है|सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कुशलगढ़ डीएसपी द्वारा की जा रही है|
जानकारी के मुताबिक नाबालिग का उसके घर से ढाई महीने पहले अपहरण किया गया था | उसके पिता ने आरोपियों को पीछा भी किया पर वे भागने में सफल हुए | नाबालिग को आरोपी राहुल और उसके 4 दोस्त राजस्थान से गुजरात ले गए और वह उसका ढाई महीनो तक रेप किया|
वहीं, मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी करीब ढाई माह पहले बच्ची को ले गया था. इसके बाद 23 मई की सुबह करीब 5 बजे आरोपियों ने लड़की को घर पर छोड़ा और मौके से भाग गया| बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे कुशलगढ़ अस्पताल ले जाया गया|
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस बीच सोमवार को अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई. बच्ची की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी| इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में शिफ्ट कराया दिया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

