राज्य के जिला अस्पतालों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खोले जाएंगे प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र , लोगो को मिलेगी सस्ती गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल द्वारा राज्य के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सीजीएमएससी पोर्टल और जेएएम पोर्टल दोनों के माध्यम से जनहित में आवश्यक उपकरणों की खरीद की जा सकती है। इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किये गए |


यह भी पढ़े - भिलाई : 7 पन्नों को सुसाइड नोट लिखकर पत्नी से परेशान युवक ने की आत्महत्या , पत्नी से थी अनबन इसलिए तलाक का चल रहा था केस , बच्चो से नहीं मिलने देती थी पत्नी, तनाव में लगाया मौत को गले...

राज्य में स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय महानदी भवन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये। इस दौरान मंत्री जायसवाल ने राज्य के सभी अस्पतालों में दवाओं की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की औरकिसी भी स्तिथि में दवाओं की कमी न हो इसलिए उपयुक्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया

यह भी पढ़े - CG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार...

साथ ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री जायसवाल ने कहा कि राज्य के सभी अस्पतालों में टीबी रोधी दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और सरकारी अस्पतालों के लंबित निर्माण कार्य को सीजीएमएससी द्वारा जल्द से जल्द पूरा किया जाए|

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को राज्य में सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए साप्ताहिक आधार पर तीन अस्पतालों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान भारत योजना और शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत मरीजों को पूरी तरह से योजना का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है|

यह भी पढ़े ब्रेकिंग न्यूज़ : महादेव सट्टा ऐप मामले में दुर्ग, भिलाई समेत प्रदेशभर में 30 से ज्यादा जगहों पर EOW की रेड...

 मरीजों के हितों को ध्यान में रखते हुए रायपुर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का प्रयास किया जायेगा और केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए इनोवेशन प्रोग्राम और ड्रोन डिलीवरी जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की बात कही ताकि दूरदराज के इलाकों को भी तेज और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo