राजनांदगांव में मेडिकल व्यवसायी युवक की संदिग्ध परिस्तिथतियो में मिली जली हुई लाश , हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव में रेलवे माल डिपो के पास झाड़ियों में गुरुवार देर रात एक मेडिकल व्यवसायी का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया| संबंधित सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और वस्तुस्थिति का पता लगाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।


यह भी पढ़े दुर्ग में ऑटो चालक की गुंडागर्दी , ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन गए खुर्सीपार के दो भाइयो से डबल पैसे वसूले , विरोध करने पर डंडो से बेहोश होने तक पीटा फिर चेन ,पर्स लूट लिए , 2 आरोपी गिरफ्तार.....

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने व्यवसायी की मौत किन परिस्थितियों में की, इसकी जांच शुरू कर दी है कि उसने आत्महत्या की या उसकी मौत का कोई और कारण है. घटना स्थल की जांच के लिए दुर्ग से बुलाई गई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है|

यह भी पढ़े - भिलाई में डेम घुमने गयी पत्नी को स्कूटी की चाबी देने गए युवक की अज्ञात शख्स ने गले में धारदार हथियार से किया वार , युवक की हालत गंभीर, डॉक्टरों का कहना - यदि मेन नस कट जाती तो बचाना मुश्किल.....

पुलिस द्वारा पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का नाम अवि खंडेलवाल (32) है, जो रामाधीन मार्ग का रहने वाला है. कल दोपहर वह बांधाबाजार स्थित अपने राईस मिल से घर के लिए निकला, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा. जिन परिस्थितियों में यह घटना घटी, उन सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo