भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बॉडीगार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक SRPF का जवान था और उसने अपने पैतृक घर में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मृतक की पहचान प्रकाश कापड़े के रूप में हुई है। उसने रात एक बजे अपने घर में घटना को अंजाम दिया| सुचना पाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रकाश कपाड़े सचिन तेंदुलकर के घर पर काम करते थे। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस ने एक सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर ली है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े -भिलाई : पॉवरहाउस में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला , युवक को गंभीर चोटे....
खबरों के मुताबिक, निजी कारणों के चलते 37 साल के प्रकाश ने आत्महत्या की है| उनके परिवार में माता, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। आपको बता दें कि मृतक जवान प्रकाश कापड़े महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के रूप में भी काम किया था।
इसकी सूचना मिलने पर जामनेर पुलिस इंस्पेक्टर किरण शिंदे और उनके सहयोगी रात करीब 1 बजे मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कहा कि वे उसकी आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसके करीबी लोगों से पूछताछ करेंगे। घटना उस वक्त हुई जब उनका पूरा परिवार सो रहा था|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

