जेठ जेठानी की काली करतूत भाई की पत्नी को बिमारी ठीक करवाने के नाम पर तांत्रिक के पास ले गए , जहाँ उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी , गर्म चिमटो से दागा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आगरा के ट्रांस-यमुना में एक महिला को उसके जेठानी और जेठ बीमारी ठीक करने के बहाने एक तांत्रिक के पास ले गए। आरोप है कि तांत्रिक ने उसे झाड़ू और थप्पड़ो से बेरहमी से पिटाई की और उसकी पीठ को गर्म चिमटे से कई जगह जलाया गया। पीड़िता ने पुलिस को लिखित बयान दिया. पुलिस के मुताबिक घटना फिरोजाबाद की है. जिसकी जांच की जा रही है|


यह भी पढ़ेबड़ी खबर : कांग्रेस नेता हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा , कारोबार बनी थी मौत की वजह, हत्याकांड को नक्सली कनेक्शन दिखाने की कोशिश.....

महिला के पति की किराने की दुकान है। जेठ ट्रक ड्राइवर है| मंगलवार को महिला अपने पति के साथ थाने आई। उसने पुलिस को बताया कि वह पेट दर्द तथा चक्कर की शिकायत है। एक सप्ताह पहले उसके जेठ ने कहा कि उसे किसी भगत के पास ले जाया जाएगा। वह उसे ठीक कर देगा. वह तैयार हो गयी| आरोप है कि दोनों उसे फिरोजाबाद में एक तांत्रिक के पास ले गए।

तांत्रिक ने उसे झाड़ू से मारा और थप्पड़ मारा। गर्म चिमटे से उसकी पीठ कई जगह जला दी। पीठ पर जलने के भयानक निशान दिख रहे हैं| जिसका इलाज किया जा रहा है| महिला के पति ने बताया कि परिवार के लोग कई बार उसकी पत्नी के साथ मारपीट करते थे. विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती है।

यह भी पढ़े - गर्लफ्रेंड की लाश बैग में रखकर घूम रहा था प्रेमी , होटल वालो को शक होने पर बैग खुलवाया अन्दर का नजारा देखकर उड़े होश....

थाना प्रभारी सुमनेश विकल ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत की है. उन पर फिरोजाबाद ले जाकर पिटाई करने का आरोप है. महिला के पति को संबंधित पुलिस विभाग में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है| अब यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की जेठ जेठानी ने ऐसा क्यों किया |

link open न होने पर ग्रुप के किसी भी ग्रुप एडमिन का नं. अपने मोबाइल में सेव करे| whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo