भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मथुरा, 4 मई को उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बक्से में एक जला हुआ शव मिला था. शव 55 वर्षीय मोहनलाल शर्मा का निकला। इस हत्याकांड में मोहनलाल का बेटा अजित, उसका समलैंगिक दोस्त कृष्णा, लोकेश और दीपक शामिल थे. मोहन लाल के पिता समलैंगिक संबंधों के खिलाफ थे, इसी वजह से हत्या हुई|
मुख्य आरोपी और मोहनलाल शर्मा के बेटे अजीत ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसके अपने दोस्त कृष्णा के साथ समलैंगिक संबंध थे, जिसके बारे में उसके पिता को पता चला और उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके कारण घर में कई बार बहस हुई।
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : CG में कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलवारो द्वारा गोली मारकर हत्या.....
घटित हुआ। इसी बीच आधी रात को अजीत ने अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर अपने पिता मोहनलाल शर्मा की लोहे की रॉड से हत्या कर दी और शव को एक दिन तक घर पर ही रखा. अगले दिन चेहरा जलाने के बाद शव को राया इलाके में एक बक्से में रख दिया गया|
बता दे की घटना के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज चेक किये जिसमे मोटर साइकिल पर सूटकेस ले जाते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी| राया थाना पुलिस ने आरोपी बेटे अजीत और उसके दोस्त कृष्णा के साथ शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले लोकेश और दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

