भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक युवक की अपनी पत्नी से नहीं बनती थी| आए दिन इस बात को लेकर उनके बीच विवाद होता था। इसलिए उसने यह कदम उठाया|
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : छग में हुआ भीषण सड़क हादसा, 15 लोगो की मौत ,7 घायल , हादसे के वक़्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे...
सोमवार सुबह पति-पत्नी फिर आपस में झगड़ने लगे। इससे नाराज होकर अजय अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला. जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो महिला ने मदद की गुहार लगाई। जब आसपास के लोग पहुंचे और खिड़की से देखा तो अजय पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था।
परिवार के सदस्यों ने तुरंत 112 नंबर डायल किया। सोमवार दोपहर जब पुलिस पहुंची तो दरवाजा तोड़ा गया और शव को फंदे से उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मुर्दाघर भेज दिया गया। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

