बॉयफ्रेंड का खर्च पूरा करने घर पर चोरी करने लगी पोती , दादी बन रही थी रोड़ा तो प्रेमी के दोस्त को प्राईवेट विडियो लीक करने की धमकी देकर करवाया क़त्ल..........

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरिद्वार के ज्वालापुर में दो दिन पहले हुई बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बुजुर्ग महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सगी पोती ने की थी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो कई ऐसे खुलासे हुए जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. हत्या में बुजुर्ग महिला की पोती का हाथ था|


यह भी पढ़े स्कूल से कपड़े गंदे कर लौटा 8 साल का बच्चा , माँ को आया गुस्सा फिर माँ ने बच्चे की गला दबाकर कर दी हत्या , महिला को अपने किये पर कोई पछतावा नहीं...

अपनी बॉयफ्रेंड की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए पोती ने ऐसा खूनी खेल खेला कि हर कोई दंग रह गया| जब हत्या की गुत्थी सुलझी तो पुलिस भी हैरान रह गई कि पोती ऐसा काम कर सकती है. पोती ने अपनी दादी को बेहद बेरहमी से मारने का प्लान बनाया था| 

इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त को ब्लैकमेल कर वारदात को अंजाम दिया |पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दिल दहला देने वाली यह घटना हरिद्वार जिले में सामने आई है.

हरिद्वार के ज्वालापुर के चाकलान क्षेत्र में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला अर्चना की हत्या के मामले में मुख्य साजिशकर्ता पोती और स्नातक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि प्रेमी के शौक पूरे करने के लिए घर से पैसे चुराती थी| धीरे धीरे घर से पैसे गायब होने लगे तो महिला पैसों को लॉक करके रखने लगी | जिससे आरोपी पोती घर से दादी के पैसे चुराने में नाकाम रहने से नाराज होकर उसकी हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़े - दुर्ग में 10 वी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , अंग्रेजी विषय में सप्लीमेंटरी आने की वजह से दुखी थी छात्रा , घर पर मौका देखकर दे दी अपनी जान...

12वीं कक्षा की 19 वर्षीय छात्रा अर्चना शर्मा की 63 वर्षीय दादी की उसके प्रेमी के फ्रेंड ने हत्या कर दी। हत्या मंगलवार को तब हुई जब पूरा परिवार घर से बाहर गया हुआ था और बुजुर्ग महिला अर्चना शर्मा घर में अकेली रह गई थीं| योजना के मुताबिक 14 मई को उदित झा नाम का युवक हथौड़ा लेकर महिला के घर पहुंचा और पानी मांगने के बहाने महिला के सिर पर हथौड़े से कई वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी.

चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की साजिश रचने वाली लड़की ने आरोपी युवक को यह दावा करके ब्लैकमेल किया कि उसके कुछ निजी वीडियो उसके पास हैं और फिर उसे अपनी दादी की हत्या करने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़े -भिलाई: इन्तजार ख़त्म , सुपेला रेलवे अंडरब्रिज गुरुवार देर शाम से लोगों के आवागमन के लिए हुआ शुरू....

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने ज्वालापुर कोतवाली में प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिला की हत्या की जांच के लिए पुलिस की 10 टीमें गठित की गई थी|प्रारंभिक जांच में पता चला कि पेशे से तीर्थ पुरोहित अपनी पत्नी के साथ गंगा सप्तमी के अवसर पर पूजा करने हरकी पैड़ी गए थे, जबकि उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर में जब पड़ोसियों ने चीखें सुनीं और इलाके में पहुंचे, तो उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा पाया।पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिए CCTV फूटेज चेक किये गए जिसके बाद हत्या के राज से पर्दाफाश हुआ |फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है|

 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo