प्रदेश सरकार शुरू करने जा रही है गौवंश अभ्यारण्य योजना , कार्ययोजना तैयार करने CM ने दिए आवश्यक निर्देश, जानिये आखिर क्या है योजना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , सड़कों पर खुलेआम घूमने वाली आवारा गौवंशों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वर्तमान सरकार राज्य में गौवंश अभ्यारण्य योजना का शुभारम्भ करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के आवश्यक निर्देश दिये है|


यह भी पढ़े - भिलाई : पत्नी के घर से बाहर जाते ही दरवाजा बंद कर हैवान पिता अपनी 14 और 17 साल की बेटियों के साथ करता था अश्लील हरकत

प्रदेश में पशुधन विकास विभाग, राजस्व एवं वन विभाग के समन्वय से इसे संचालित करने की योजना है। इसकी बदौलत सड़कों पर भूखी-प्यासी घूमने वाले गौवंश को न केवल नियमित भोजन मिलेगा, बल्कि उचित देखभाल और चिकित्सा भी मिलेगी। खलिहान पशुओं के रहने के लिए उपयुक्त आवासों से सुसज्जित होगा। 

यह भी पढ़े नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , ससुराल के सभी लोग घर में ताला लगाकर हुए गायब , मायके वाले का आरोप ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित.....

उल्लेखनीय है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशी न केवल यातायात व्यवस्था में बाधा डालते हैं बल्कि अधिकांश दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। भूखे जानवरों द्वारा कचरा और प्लास्टिक का सेवन भी उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। गौवंश अभ्यारण्य ऐसी घटना को रोकने की दिशा में एक सकारात्मक कदम होगी। 

यह भी पढ़े - महंत ने महिलाओं के चेंजिंग रूम में लगवाया सीसीटीवी कैमरा , घाट में नहाकर आने वाली महिलाओ की हर गतिविधि उसमे होती थी रिकॉर्ड, महंत के फ़ोन से था कनेक्ट , मामला दर्ज होने के बाद महंत फरार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विशिष्ट कार्ययोजना के तहत 'नॉन करप्शन, सर्विस, सिक्योरिटी एंड प्रमोशन' के तहत प्रदेश में आवारा स्वामीविहीन मवेशियों के लिए गौवंश अभ्यारण्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं. यदि प्रस्तावित प्रणाली लागू हो जाती है, तो सड़कों पर भूखी-प्यासी घूमने वाली गायों को न केवल नियमित भोजन, देखभाल और चिकित्सा मिलेगी, बल्कि दुर्घटनाएँ भी कम होंगी।

 

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo