भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मौसम विज्ञान एजेंसी ने पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी की है। उनके मुताबिक, उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण अगले दो दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी|
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : CG के दो बड़े औद्योगिक घराने के मुखिया की हत्या करने आये चार शूटरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,हत्या के लिए मलेशया से मिला था निर्देश ,पुलिस की 100 सदस्यीय टीम ने बड़ी वारदात को रोका , जानिए आखिर क्या है मामला...
राज्य (मध्य छत्तीसगढ़) में 29 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। राज्य में 28 मई की रात तक गर्म हवा रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि रात में तापमान 30 डिग्री से अधिक रहेगा।जिसमे दुर्ग ,राजनांदगांव , मोहला , बिलासपुर , गौरेला-पेंड्रा - मरवाही, कोरबा , मुंगेली , रायपुर , जांजगीर , खैरागढ़ - छुईखदान , बालोद , बेमेतरा , कबीरधाम इत्यादि शामिल है|


