भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ , रायपुर पुलिस ने कुख्यात झारखंड के अमन सिंह गिरोह के चार शूटरो को से गिरफ्तार किया है| ये सभी शूटर छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी की हत्या के इरादे से रायपुर आये थे. पुलिस ने शूटरों के पास से एक पिस्टल, एक खाली मैगजीन और चार मोबाइल फोन जब्त किये हैं|
बताया गया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए 74 घंटे का गोपनीय ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने अब चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है और उन्हें एक हफ्ते के लिए पुलिस रिमांड की मांग की है|
कारोबारी से रंगदारी वसूलने वाले अमन सिंह गिरोह के गिरफ्तार शूटरो ने पूछताछ में पुलिस को कई खुलासे किये. उन्होंने बताया कि उन्होंने अभिनेता सलमान खान के घर पर भी फायरिंग की थी| इसके अलावा, वे लॉरेंस विश्नोई के गिरोह के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी उन्हें जिम्मेदारी दी गयी थी।
छत्तीसगढ़ में अपने आने के संबंध में शूटरों ने बताया कि उनके निशाने पर दो बड़ी औद्योगिक घरानों के प्रमुख थे| उनसे रंगदारी वसूल करना चाह रहे थे |जब उन्होंने लेवी राशि देने से इनकार कर दिया तो ये सभी शूटर उनकी हत्या करने रायपुर आये थे. इसी बीच पुलिस को इसका पता चल गया और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया|
मिडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के मुताबिक, अमन सिंह गिरोह से जुड़े मयंक सिंह ने मलेशिया में रहते हुए इन चारों शूटरों को निर्देश दिए थे. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चारों शूटरों दोनों व्यापारिक समूहों के प्रमुखों की गोली मारकर हत्या करने के इरादे से आये थे| पुलिस को उनके मोबाइल से कारोबारियों के घर, कंपनी ,कार आदि की रेकी के सबूत मिले है| सोमवार को उनके आकाओ ने कारोबारियों के सीने पर मैगजीन की पूरी 18 गोलियों की उतारने का आदेश दिया था|
यह भी पढ़े - आवाज बदलकर 7 लड़कियों के साथ किया रेप , तरीका जानकार पुलिस भी रह गयी दंग , जानिए क्या है मामला.....
इस ऑपरेशन में क्राइम ब्रांच और रायपुर थाने की 100 सदस्यीय टीम शामिल थी. रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय सरगना को पकड़ने के लिए 100 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को जयपुर, रायपुर और झारखंड समेत अन्य जगहों पर ऑपरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी|
उनके साथ रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने खुद पूरे ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहे थे| नतीजा यह हुआ कि कोयला कारोबारी की हत्या से पहले ही अंतरराष्ट्रीय गिरोह के शूटर पकड़े गये. पुलिस ने गिरोह के ऑपरेशन को रोकने के लिए गुपचुप तरीके से गिरोह के शूटरों का पीछा किया तब जाकर उन्हें सफलता हासिल हुई|

