भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान के बांसवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया, फिर तलवार से उसकी दो उंगलियां और अंगूठा काट दिया गया. हमलावर ने लड़की पर शादी करने का दबाव डाला. जब उसने इनकार कर दिया तो आरोपी और उसके दोस्त ने उस पर बर्बरता की हदे पार कर दी उस पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया |
बांसवाड़ा जिले में कॉलेज में सेकंड ईयर की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे मारने की कोशिश की गई। दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने उसके हाथ की दो उंगलियां और अंगूठा तलवार से काट दिया| जानकारी के मुताबिक आरोपी ने छात्रा पर शादी के लिए दबाव डाला और जब उसने इनकार कर दिया तो उसने और उसके दोस्तों ने लड़की के साथ हैवानियत की हद पार कर दी |
पुलिस ने इस घटना के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है| दोनों आरोपियों ने छात्रा के घर से करीब 200 मीटर दूर अंधेरे में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ और मुंह पर चाकू से हमला किया|
चीख-पुकार सुनकर उसका भाई और मां मौके पर पहुंचे। लड़की खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी। एक हाथ की दो अंगुलियां और अंगूठा कट गया गांव के अन्य लोग भी आ गए। घटना के बारे में पूछे जाने पर पीड़िता ने आरोपी युवक का नाम बताया|
यह भी पढ़े - CG : बंद कमरे के पीछे अपनी हवस मिटाता था तांत्रिक , कई सालो से महिलाओं और बच्चियों को बना रहा था शिकार...
कालू नाम का एक युवक लड़की पर उससे शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था। जब लड़की ने इनकार कर दिया तो उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसकी हत्या करने की कोशिश की| आरोपी कालू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है| एक मुखबिर द्वारा बताया गया कि आरोपी लगभग 300 मीटर दूर है। इसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कालू को गिरफ्तार कर लिया|
आरोपी के साथ पीड़िता की पांच साल से जान पहचान थी और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसका परिवार तैयार नहीं था। आरोपी इस बात से नाराज था कि पीड़िता के परिवार ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी। पीड़िता ने भी युवक से बगावत कर दी। इसलिए आरोपियों ने बड़ी क्रूरता से उसे मारने के प्रयास किया|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

